
सारागांव पुलिस ने 03 फरार स्थाई वारंटियों को धर दबोचा
जांजगीर-चांपा/ थाना सारागांव क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे 03 स्थाई वारंटियों को सारागांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार किया। इस सफलता से जिले में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूती मिली है।
पुलिस अधीक्षकविजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सारागांव पुलिस ने फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपी—
- महेंद्र कुमार कश्यप निवासी कमरीद
- देवीप्रसाद बरेट निवासी चोरिया
- नरेंद्र सूर्यवंशी निवासी मोहगांव
को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर अपराधों के केस दर्ज हैं।





