छत्तीसगढ़

रायपुर में इस साल बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर्स, शहर का यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थित

रायपुर में 4 नए फ्लाईओवर्स के निर्माण की मंजूरी, कुल लागत 360 करोड़। शहर का ट्रैफिक तेज, स्मूथ और सुरक्षित होगा। जानें लोकेशन और लागत।

रायपुर, 4 अप्रैल 2026: राजधानी रायपुर में इस साल 4 नए फ्लाईओवर्स के निर्माण की शुरुआत होगी। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने चारों फ्लाईओवर्स के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपए मंजूर किए हैं।

इन फ्लाईओवर्स के बनने से शहर के व्यस्त यातायात को तेज, स्मूथ और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। शहरवासियों ने लंबे समय से इन फ्लाईओवर्स की मांग की थी।

निर्माण की प्रमुख लोकेशन्स और लागत

  • जी.ई. रोड (गुरु तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा, नेताजी सुभाष चौक तक) – 172 करोड़ 86 लाख 28 हजार रुपए
  • रिंग रोड-2, सोनडोंगरी चौक ओवरपास – 43 करोड़ 89 लाख 17 हजार रुपए
  • वी.आई.पी. रोड, फुंडहर चौक ओवरपास – 56 करोड़ 7 लाख 35 हजार रुपए
  • अटल पथ एक्सप्रेस-वे, फुंडहर चौक ग्रेड सेपरेटर – 87 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपए

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान
“राज्य शासन रायपुर में यातायात को तेज, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। फ्लाईओवर्स और सड़क चौड़ीकरण के कार्य लगातार जारी हैं। इनसे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और लोगों की आवाजाही अधिक सहज होगी। हमारी प्राथमिकता है कि रायपुरवासियों और यहां आने वाले हर व्यक्ति को बेहतर और सुगम यातायात मिले।”

Related Articles

Back to top button