छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में होली पर पत्थरबाजी: पुलिस वाहनों के शीशे तोड़े, 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना नवागढ़ क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर पत्थरबाजी कर शासकीय वाहनों को नुकसान पहुंचाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बीती रात लगभग 02:00 बजे नवागढ़ थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम राछाभाटा से सेमरा-बुढ़ेना की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बुढ़ेना में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुख्य मार्ग पर लकड़ी और पत्थर रखकर रास्ता जाम कर दिया गया था।

जब पुलिस टीम रास्ता साफ कर रही थी, तभी छिपे हुए उपद्रवियों ने अचानक शासकीय वाहनों पर पथराव कर दिया। इस हमले में दोनों पुलिस वाहनों के आगे और पीछे के शीशे टूट गए।

दौड़ाकर पकड़े गए आरोपी

घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्थरबाजी करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अनीश यादव (19 वर्ष)
  2. साहिल यादव (21 वर्ष)
  3. राज कश्यप (19 वर्ष)
  4. सुखराम कश्यप (22 वर्ष)
  5. परमेश्वर यादव (22 वर्ष)

सभी निवासी ग्राम बूढ़ेना, थाना नवागढ़।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत धारा 126(2), 324(3), 221, 132, 191(2) BNS एवं लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

होली जैसे त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button