छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Naxal Encounter : सुकमा में मुठभेड़, 17 नक्सली ढेर, दो जवान घायल

सुकमा / छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर केरलापाल के गोरगुंडा पहाड़ी शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 11 महिलाओं समेत 17 नक्सली मारे गए। वहीं जिला रिजर्व पुलिस के केन्द्रीय सुरक्षाबल का एक जवान समेत दो जवान घायल हो गए। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जाती है। घटना स्थल से सुरक्षाबलों ने एक एके-47, इंसास रायफल, एसएलआर, 303 रायफल, राकेट लांचर, बीजीएल लांचर हथियार व विस्फोटक बरामद किया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलिायों की अब तक पहचान हुई जिसमें एक 25 लाख का ईनामी माओवादी दरभा डिवीजन सचिव जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। सुंदरराज ने बताया कि केरलापाल के गोरगुंडा पहाड़ी पर माओवादियों के होने की सूचना पर आज सबेरे जिला रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय सुरक्षा बल की संयुक्त पाटी नक्सली विरोधी अभियान में रवाना हुई थी। सुबह 8.00 बजे से गोरगुंडा के पहाडिय़ों में माओवादी और सुरक्षाबलों की बीच लगातार फायरिंग हुई।

मुठभेड़ स्थल से आधुनिक हथियार और नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मारे गए अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। सुंदरराज ने बताया कि वर्ष 2025 में बस्तर संभाग के अंतर्गत सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों विरोधी अभियान संचालित के परिणाम स्वरूप 87 दिनों में 117 हार्डकोर नक्सली मारे गए।

वहीं, मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी व हार्डकोर नक्सली जगदीश उर्फ़ बुधरा संगठन में एसजेडसी का सदस्य था। वह दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और झीरम हत्या कांड में भी सम्मिलित था। वह वर्ष 2023 में जिला सुकमा के अरणपुर में डीआरजी के जवानों के शहीद होने वाली घटना में भी शामिल था।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें