Crime

CRIME NEWS : मां और बेटी ने प्रेमियों से कराई पिता की हत्या!

सनसनीखेज खुलासा

मेरठ / उत्तरप्रदेश के मेरठ में 23 जून को हुए सुभाष हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और बेटी सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पत्नी और बेटी की साजिश से सुभाष उपाध्याय की गोली मारकर हत्या की गई थी। रविवार की देर रात जिले की जानी पुलिस सुभाष हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंच गई। जानी थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने मामले को उजागर करना शुरू किया, तो पूरी घटना परत दर परत खुलती चली गई। जिसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व तमंचा बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जून को जानी थाना क्षेत्र के जानी खुर्द गांव के रहने वाले सुभाष खेत की सिंचाई करने के लिए गया था. जब वह खेत की सिंचाई कर के वापस लौट रहा था तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने सुभाष को गोली मार दी। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने सुभाष को अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई।

सुभाष के बेटे आयुष ने पुलिस मुकदमा दर्ज करया था, पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जानी पुलिस ने सुभाष हत्याकांड के खुलासे में जो तथ्य पाया उससे रिश्ते शर्मसार ही नही कलंकित भी हो गए है। जिस सुभाष की मौत पर पत्नी और बेटी की आखों में आंसू आने चाहिए थे, वहां आंसू नही आए बल्कि उनके जीवन मे बाहर आने की एक उम्मीद बन गई थी। सुभाष की मौत से बेटी और पत्नी की मुरादे पूरी होने वाली थी। सुभाष ने जिस घर की नींव बनाकर एक परिवार तैयार किया था, उस घर को कविता ने अपने जीवन मे श्रृंगार रस भरने के लिए पति को लाश बना दिया।

सुभाष की बड़ी बेटी ने दूसरी बिरादरी के एक युवक से प्रेम विवाह किया था, जबकि छोटी बेटी सोनम अविवाहित थी। बढ़ती उम्र के दरमियान सोनम अपनी राह से भटक गईं, उस पर प्रेम का भूत सवार हो गया। सोनम भी एक दलित लड़के से शादी को लेकर अड़ी थी. सोनम पिता के प्यार को भूल गई. उसे सिर्फ चंद दिनों पहले मिले आशिक का प्यार नजर आ रहा था। ऐसे में पिता सुभाष उसके प्यार में दीवार नही पहाड़ साबित हो रहा था। जिसे हटाने के लिए सोनम ने ठान लिया। सुभाष ने जिस बेटी को बचपन से अपनी गोद मे खिलाया था। उस बेटी ने बाप की हत्या का फरमान सुना दिया।

वहीं सुभाष के हत्या की मुख्य जिम्मेदार पत्नी कविता ही रही. पत्नी कविता का एक मुस्लिम शख्स से अवैध संबंध था, कविता को अपने आशिक संग रंगरेलियां मनाने में सुभाष राह का काटा बन रहा था। जिस मां को बेटी के गलत राह पर जाने से अंकुश लगाना था, वही मां प्रेम के दलदल में गोते लगा रही थी. ऐसे में बेटी पर अंकुश लगाने के बजाय वह उसकी सहयोगी बन गई। मां-बेटी ने मिलकर योजना बनाई कि अगर सुभाष को खत्म कर दिया जाए तो दोनों की मुश्किलें हल हो जाएगी। कविता ने भी अपने आशिक को पति की हत्या की इजाजत दे दी। प्रेमिकाओं के इशारे पर सोनम के प्रेमी विपिन और कविता के प्रेमी गुलजार ने सुभाष की हत्या करने के लिए अपने दोस्त शिवम को भी शामिल कर लिया था। जब सुभाष खेत से लौट रहा था तभी गुलजार और विपिन के साथ मिलकर शिवम ने गोली मार दी और मोटरसाइकिल से भाग निकले।

पुलिस की पूछताछ में मृतक सुभाष की पत्नी और बेटी ने बताया कि दोनों के रिश्ते के बारे में सुभाष को पता चल गया था। इसलिए आए दिन घर मे विवाद होता था। सुभाष पत्नी और बेटी से उनके संबंधों के कारण से लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट करता था।

मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बयान जारी करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी और बेटी ने मिलकर सुभाष की हत्या कराई थी। जिसमे मां-बेटी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के बताए मुताबिक घटना में प्रयुक्त असलहा और बाइक बरामद कर लिया गया है

Related Articles

Back to top button