
जांजगीर-चांपा / रात्रि में रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दुर्गेश सिंह निवासी जगमहंत ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया की 7 अगस्त 2025 को वह अपने गांव के पहचान साथी से मिलने गया था। रात्रि करीबन 10:30 बजे वापस अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में आरोपी चंडी सिंह और उसके अन्य साथी अश्लील गाली गलौज करते हुए मारपीट कर पर्स को लूट लिए. पर्स में 2000/रुपए, ATM, पेन कार्ड, आधार कार्ड रखा था। सामने जेब में रखे 300 रुपए को लूटने का प्रयास कर रहे थे तभी बोधन कश्यप को आता देख वहां से भाग गए. सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 327/25 धारा 309(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी चंडी सिंह (37 वर्ष) निवासी अवरीद को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से लूट की रकम 2000/रुपए और ATM कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड को जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण की विवेचना जारी है।





