छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : प्रतिष्ठा इंफ्राकाम चिटफंड कंपनी के फरार 2 शेयरहोल्डर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / जिले में चिटफंड कंपनी के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करने वाले फरार हुए “प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड” चिटफंड कंपनी के 2 फरार शेयर होल्डर भैरो मिश्रा उर्फ मोगली और चांद मुहम्मद खान को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015 और 2021 में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध दर्ज किया गया था। आरोप है कि प्रतिष्ठा इंफ्राकाम इंडिया लिमिटेड ने आम नागरिकों को धोखाधड़ी कर पैसा दुगना करने का झांसा दिया था। प्रार्थी विजय कुमार गढेवाल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपने बयान में बताया कि संजीव गुहा प्रतिष्ठा इन्फाकॉन प्रा.लि. का मैनेजिंग डायरेक्टर था। संजीव गुहा, अमित सरकार और सुभायन बनर्जी तीनों कंपनी के डायरेक्टर थे। वर्ष 2016 से ये तीनों फरार हो गए थे।

विवेचना के दौरान आरोपी (1) रामगोपाल गढेवाल निवासी कुटराबोड़ थाना पामगढ़ हा.मु. दिनदयाल कालोनी मंगला बिलासपुर (2) नारायण प्रसाद झलरिया बुड़ेना थाना नवागढ़ हा.मु. दिनदयाल कालोनी मंगला बिलासपुर (3) मनहरण लाल केंवट निवासी डोमाडीह थाना हसौद (4) संजीव गुहा निवासी प्लेटिनम सिटी म. नं. 607 बी थाना लसूड़िया जिला इन्दौर (म.प्र.) (5) अमित सरकार निवासी सी 94 जी-5 शालीमार गार्डन एक्सटेंसन 2 थाना इन्द्रापुरम, जिला गाजियाबाद (उ.प्र) (6) सुभायन बनर्जी निवासी साकिन 145 ए डी तीर्थ भवन रविंद्र पल्ली केस्टोपुर थाना बगोईआटी जिला 24 नार्थ परगना कोलकाता (पश्चिमबंगाल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

आम व्यक्तियों से धोखाधड़ी कर चिट फंड कम्पनियों द्वारा राशि दुगुना करने की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकान्त पाण्डेय, एवं थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

1. भैरो मिश्रा उर्फ मोगली रामधन मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 नहारियाबाबा रोड जांजगीर
2. चांद मुहम्मद खान पिता निजाम खान उम्र 37 वर्ष निवासी बीटीआई चौक जांजगीर

Related Articles

Back to top button