छत्तीसगढ़

सक्ती में प्रशासनिक बदलाव: कई तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, कलेक्टर का आदेश जारी

प्रशासनिक दृष्टिकोण से आदेश जारी, सक्ती, जैजैपुर, चंद्रपुर, हसौद और बाराद्वार तहसीलों में तत्काल प्रभाव से बदलाव

सक्ती, 07 मार्च 2026। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है ताकि राजस्व और प्रशासनिक कार्यों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

आदेश के मुताबिक तहसीलदार चंद्रपुर लक्ष्मीकांत कोरी को अब तहसीलदार सक्ती तथा नजूल तहसीलदार सक्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तहसीलदार सक्ती एवं नजूल तहसीलदार सक्ती विद्याभूषण साव को तहसीलदार जैजैपुर का दायित्व दिया गया है।

इसी तरह तहसीलदार जैजैपुर संजय मिंज को तहसीलदार चंद्रपुर, तहसीलदार हसौद रविशंकर राठौर को तहसीलदार बाराद्वार और तहसीलदार बाराद्वार गरिमा मनहर को तहसीलदार हसौद का दायित्व सौंपा गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और आगामी आदेश तक संबंधित अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

IMG 20260307 WA0253 Console Crptech

Related Articles

Back to top button