छत्तीसगढ़

घर में घुसकर महिला से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में डंडे और मुक्कों से की थी पिटाई, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा / जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर महिला से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 मार्च 2026 को प्रार्थिया छोटे बाई चंद्रा ने नवागढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जमीन बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश के कारण आरोपी महावीर चंद्रा (56 वर्ष) निवासी ग्राम कीरित, थाना नवागढ़, मामूली बात पर घर के अंदर घुस आया और अश्लील गाली-गलौच करते हुए डंडे तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 87/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 296, 112(2), 351(3), 331(1) और 3(5) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button