छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: नव वर्ष पर शांति व्यवस्था के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट, CCTV से होगी निगरानी

नव वर्ष के अवसर पर जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

जांजगीर-चांपा  / नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी प्रमुख स्थानों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों जैसे— केराझरिया, कुदरी बैराज, देवरी-चिचोली, डोंगाघाट चांपा, कोटमीसोनार, शिवरीनारायण, नैला, खोखरा, पीथमपुर सहित अन्य पिकनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों के चौक-चौराहों एवं प्रमुख बाजारों में फिक्स पॉइंट ड्यूटी लगाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में दिनांक 31.12.2025 की संध्या से जिले के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर गश्त एवं कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की गई है तथा आवश्यकता अनुसार मार्ग परिवर्तन भी लागू किए जाएंगे।
सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल एवं रिस्पॉन्स टीमों की तैनाती की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु डायल-112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 94791-93199 को सक्रिय रखा गया है।

इन गतिविधियों पर रहेगी सख्त कार्रवाई —

  • शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर
  • तेज रफ्तार, स्टंटबाजी व हुड़दंग करने वालों पर
  • सड़क पर केक काटने, तेज DJ बजाने वालों पर
  • सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस की अपील

🚫 नशे की हालत में वाहन न चलाएं
🚫 तेज रफ्तार व स्टंटबाजी न करें
🚫 हुल्लड़बाजी, झगड़ा या अशांति न फैलाएं
🚫 अवैध हथियार, पटाखे या खतरनाक सामग्री का प्रयोग न करें
🚫 सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय व्यवहार न करें
🚫 ध्वनि प्रदूषण से बचें (तेज DJ/हॉर्न)
🚫 यातायात नियमों का पालन करें

नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करती है, ताकि नव वर्ष का स्वागत सुरक्षित, जिम्मेदार और खुशहाल वातावरण में किया जा सके।

Related Articles

Back to top button