
बिलासपुर, / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस नेता चित्रसेन सिंह के बेटे संस्कार सिंह ने रविवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मामला राजकिशोर नगर स्थित सरकंडा थाना क्षेत्र का है। संस्कार भोपाल में नीट की पढ़ाई कर रहा था और नवरात्र–दशहरा के मौके पर घर आया हुआ था। सुबह उसने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
घटना में संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि वह डिप्रेशन में था, हालांकि अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिवारजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।