छत्तीसगढ़

BILASPUR NEWS : प्रोपर्टी डीलर ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर दी जान, जानें क्या है मामला

Chhattisgarh

बिलासपुर / जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही कालोनी में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान जशपुर जिले के बगीचा निवासी 30 वर्षीय विपिन अग्रवाल के रूप में हुई है। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। फिलहाल बिल्डिंग से कुदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

images 2024 03 31T220321.469 Console Crptech

मिली जानकारी के अनुसार मृतक विपिन अग्रवाल रायपुर से अपने निजी के काम में बिलासपुर आया था। बिलासपुर के रहने वाले अपने दोस्त स्वप्निल शर्मा के साथ पाम एनक्लेव में एक दिन पहले आकर रुका था। रात भर फ्लैट में जमकर पार्टी हुई। ये सभी लोग वही इसी फ्लैट में सो गए। जिसके बाद सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच विपिन अग्रवाल फ्लैट की बालकनी से खुद गया। कूदने की आवाज से घटना की जानकारी एनक्लेव में रहने वाले को पता चली। जिसके बाद उसके दोस्त स्वप्निल शर्मा कार में उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गया, जहां उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

घटना का वीडियो भी CCTV कैमरों में कैद हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वही मृतक के परिजनों को भी इस घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें