छत्तीसगढ़

Breaking News: जिला जेल जांजगीर में ADM और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में छापेमारी, मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज

जांजगीर-चांपा: जिला जेल जांजगीर में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी है। ADM ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर और एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में जेल के अंदर गहन जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक जेल परिसर के बैरकों की तलाशी ली जा रही है और बंदियों के सामान की भी जांच की जा रही है। इस दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या अवैध सामान की तलाश की जा रही है।

प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप मच गया है। फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों की टीम पूरे जेल परिसर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Related Articles

Back to top button