जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA NEWS : आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / जांजगीर पुलिस ने आईपीएल (IPL) मैंच में सट्टा खिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाइल एवं नकदी रकम 10,110/₹, एक पेन बरामद किया है।

विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सायबर टीम जांजगीर एवं थाना जांजगीर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि खालसा ढाबा कुलीपोटा के पास जांजगीर निवासी आकाश बजाज (34) अपने मोबाइल के माध्यम से IPL मैच में सट्टा खिला रहा है।

सूचना पर रेड कार्यवाही कर आकाश बजाज को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 01 नग मोबाइल जिसमे IPL मैच का रकम लेन-देन लिखा साथ ही नगदी रकम ₹10,110/ बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कमांक 428/ 24 धारा 6,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button