Jobs

CG “बिहान” भर्ती: 23 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

जिला जांजगीर-चांपा और सक्ती में विभिन्न रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, स्पीड पोस्ट से भेजना होगा फॉर्म

नौकरी का सुनहरा मौका

जांजगीर-चांपा, 05 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत जिला जांजगीर-चांपा एवं सक्ती में स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों को भरने के लिए योग्य और पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में 23 अप्रैल 2026, शाम 5 बजे तक भेजना होगा। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) के नाम से भेजना अनिवार्य होगा।

भर्ती के लिए पदवार आरक्षण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी जिला पंचायत कार्यालय के सूचना-पटल या आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट:

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन भेजने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन निरस्त होने की संभावना न रहे।

Related Articles

Back to top button