CG Crime News: महिला की सिर कुचलकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल, रेप के बाद मर्डर की आशंका

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में रिंग रोड के पास मटन शॉप में महिला का शव मिला। महिला की सिर कुचली गई, गला रेतकर हत्या की गई और प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बॉटल मिलने से दुष्कर्म की आशंका। पुलिस जांच में जुटी।
अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां रिंग रोड के पास महामाया प्रवेश द्वार के पास स्थित मटन शॉप में स्थानीय लोगों को अधेड़ उम्र की महिला का शव खून से लथपथ मिला। महिला का सिर और चेहरा कुचला हुआ था, जबकि गला धारदार हथियार से रेतकर हत्या की गई थी।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बॉटल पाई गई है, जिससे पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने शव मिलने के बाद वार्ड पार्षद को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम, जिसमें एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह और फारेंसिक टीम शामिल हैं, मौके पर पहुंचकर हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं और पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।





