Crime

CRIME NEWS : बच्चों के सामने पिता की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज आया सामने

Crime

उत्तरप्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां सरेआम युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त मृतक शख्स अपने बच्चों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान स्विमिंग पूल में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी। स्विमिंग पूल में मर्डर की वारदात कैमरे में कैद हो गई। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हमलावर व्यक्ति की हत्याकर मौके से फरार हो गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक की है।

मिली जानकारी अनुसार अरशद अपनी दो बेटी और एक बेटे के साथ स्विमिंग करने के लिए स्विमिंग पूल में पहुंचा था। जब रात के पौने दस बजे तो वापस जाने की तैयारी करने लगे तभी बिलाल अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन बिलाल ने अचानक पिस्टल निकाल कर अरशद के कनपटी में गोली मार दी। गोली लगते ही अरशद जमीर पर गिर गया। अरशद के बच्चे अपने पिता के शव के पास खड़े हो कर रोने लगे। आरोपी वरदात को अंजाम देने के बाद तुरंत फरार बताए जा रहे है। यह घटना CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। सरेआम हुई इस हत्या से लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

अरशद के परिवार ने बिलाल पर रंगदारी मांगने और ना देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए FIR कराई है। पुलिस के अनुसार दोनों ही पक्ष अपराधी प्रवृति के हैं, खुद मृतक अरशद पर लूट, चोरी जैसे कई मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस ने बिलाल सहित 5 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से रंजिश चली आ रही है, पहले भी इनमें मारपीट और मुकदमेबाजी हुई है।

Related Articles

Back to top button