Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : नशीली चाय पिलाकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

दुर्ग / जिले में ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म की वारदात हुई है। युवक ने उससे दोस्ती की और चाय में नशीली गोलियां डालकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। फिर ब्लैकमेल और धमकी देकर बार-बार शोषण किया। यह पूरा मामला भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम मोहम्मद आरिफ रजा है, जो कि केलाबाड़ी का रहने वाला है। पीड़िता ने बताया कि उसके यहां पार्लर में काम करने वाली सहकर्मी ने साल 2020 में उसकी पहचान आरिफ से कराई थी। एक दिन आरिफ ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई।

तब से दोनों के बीच अक्सर मुलाकात भी होती रही। 12 नवंबर 2023 को आरिफ उसके पास पहुंचा और उसे अपने परिजनों से मिलाने की बात कहकर दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया ले गया। जब वो लोग वहां पहुंचे तो घर में ताला लगा हुआ था। आरिफ ने कहा कि अभी 10-15 मिनट में उसके परिजन आ जाएंगे।

image 30 Console Crptech

उसने घर का ताला खोला और युवती को अंदर बैठने के लिए बोला। इतनी देर में आरिफ चाय बनाने के लिए किचन चला गया। उसने चाय में नशे की गोली मिलाकर युवती को पिला दी। इसके बाद उसके साथ उसी घर में दुष्कर्म किया। स्मृति नगर पुलिस ने 3 जनवरी को आरिफ रजा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ रही थी, तभी सोमवार को उसने खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button