छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: दो दिनों में 12 प्रकरण, 4,447 क्विंटल धान जब्त

बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा कसा, तीन अंतर्राज्यीय मामले भी उजागर

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। बीते दो दिनों में 12 प्रकरणों में 4,447.20 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 37 लाख 86 हजार से अधिक है। इन मामलों में ओडिशा से लाए जा रहे तीन अंतर्राज्यीय परिवहन के प्रकरण भी शामिल हैं।

राज्य सरकार द्वारा किसानों से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी की जा रही है। इसके गलत लाभ के लिए बिचौलियों और कोचियों द्वारा बाहरी राज्यों से धान लाकर बेचने के प्रयास लगातार बढ़ रहे थे। इसी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश के कलेक्टरों को कठोर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

1764669451 880c62b31f813e81a385 Console Crptech

अंतर्राज्यीय धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

अपर कलेक्टर एवं धान खरीदी नोडल अधिकारी ने बताया कि लैलूंगा ग्राम किलकिला में भूगदेव पैंकरा के ठिकाने से 60 क्विंटल ओडिशा का धान जब्त। पुसौर में पिकअप वाहन CG 06 GU 8036 से 25.60 क्विंटल धान जब्त। वाहन CG 13 AR 4467 से 20 क्विंटल अवैध धान जब्त। तीनों मामलों में अंतर्राज्यीय धान परिवहन के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

आंतरिक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, गोदामों में छापेमारी

संयुक्त दलों द्वारा कई गोदामों और ठिकानों में दबिश देकर लैलूंगा क्षेत्र में बजरंग अग्रवाल – 840 क्विंटल, त्रिलोक गर्ग – 640 क्विंटल, दीपक जिंदल – 820 क्विंटल जब्त।

घरघोड़ा क्षेत्र में दीपक अग्रवाल (शुभम ट्रेडर्स) – 50 क्विंटल, रजत अग्रवाल (रजत ट्रेडर्स) – 630 क्विंटल जब्त।

धरमजयगढ़ में टिकेश्वर यादव – 34.40 क्विंटल, सहनी लाल सिदार – 49.20 क्विंटल जब्त।

खरसिया में ग्राम कुरू में लाभो दास महंत के गोदाम से – 1,200 क्विंटल धान बरामद किया गया।

सभी मामलों में कृषि उपज मंडी अधिनियम और संबंधित प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

अब तक 68 प्रकरण, 12,454 क्विंटल धान जब्त

रायगढ़ ज़िले में अब तक कुल—68 प्रकरण दर्ज, 12,454 क्विंटल धान जब्त की गई है जिसकी अनुमानित मूल्य ₹3 करोड़ 86 लाख से अधिक है।

जिले में प्रशासन की सख्त मॉनिटरिंग और 24×7 निगरानी व्यवस्था के चलते अवैध व्यापारियों के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं।

चौकसी और मॉनिटरिंग हुई मजबूत

25 चेकपोस्टों पर राउंड-द-क्लॉक निगरानी, जंगलों के वैकल्पिक मार्ग भी सील कर दिए गए हैं। विशेष टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय है। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से बिचौलियों और अवैध धान व्यापारियों के हौसले पस्त हो गए हैं और खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी व्यवस्था और भी पारदर्शी और सुरक्षित हो रही है।

Related Articles

Back to top button