छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की निर्मम हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

थाना खैरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मामले में दो नाबालिग भी अभिरक्षा में।

खैरागढ़ / थाना खैरागढ़ क्षेत्र में एक ठेकेदार तुलाराम पटेल (45) की अवैध संबंध के शक में बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक तुलाराम पटेल किल्लापारा, खैरागढ़ निवासी थे और बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करते थे। उनके साथ ग्राम गाड़ाडीह की एक महिला मजदूर के रूप में काम करती थी। बताया गया कि तुलाराम अक्सर काम खत्म होने के बाद महिला को उसकी मोटरसाइकिल से घर छोड़ने जाते थे।

घटना का विवरण
8 मार्च की शाम तुलाराम पटेल महिला को छोड़ने ग्राम गाड़ाडीह गए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन पर अवैध संबंध का शक जताया और उन्हें घेरकर हाथ, मुक्के और लात से बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान तुलाराम को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई
थाना खैरागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2), 190, 191(1) और 191(2) के तहत अपराध दर्ज किया। पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट कर हत्या करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी

  • कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना (35)
  • समय यादव (45)
  • आशीष यादव उर्फ बोदू (42)
  • रूपलाल वर्मा (26)
  • पल्टन वर्मा (60)
  • पवन वर्मा (35)
    सभी निवासी ग्राम गाड़ाडीह।

इसके अलावा पुलिस ने मामले में शामिल दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मामले की विवेचना अभी जारी है।

Related Articles

Back to top button