CHHATTISGARH NEWS : CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

कोंडागांव / छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक सीएएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जवान के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं और जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बयानार CAF कैम्प में पदस्थ प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद के कनपटी में गोली मार आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही कैम्प में पदस्थ अन्य जवान भी रूम में आ पहुंचे। जब तक बाकी जवान पहुंचे प्लाटून कमांडर की मौत हो चुकी थी। जवान दिनेश सिंह चंदेल की आत्महत्या की खबर आग की तरह पूरे कैंप में फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं।
वहीं देखा जाए तो कुछ दिन पहले बीजापुर जिले में भी एक CRPF जवान ने छुट्टी से आने के बाद अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।