छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : CRPF जवान ने AK47 से खुद को मारी गोली

Breaking News

दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना से CRPF बटालियन के मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जवान ने AK-47 रायफल से खुद पर गोली चलाई है यह मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, CRPF 195 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक विपिन्द्र चन्द्र सी कंपनी में पदस्थ था। आज सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे जवान अपने बैरक में गया वहीं AK-47 रायफल राइफल निकाल कर खुद पर फायर कर दिया, जिससे गोली सीधे उसके गले पर लगी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जवान को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक जवान के परिजनों को दे दी गई है।

फिलहाल, जवान ने खुदकुशी क्यों की और इसके पीछे का कारण क्या था। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें