RASHIFAL 04 DECEMBER 2024 : आज का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

आज 04 दिसंबर 2024 बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क्या है खास हमारी राशि में।
मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि भी बढ़ेगी और आपको कोई विशेष सम्मान भी मिल सकता है। व्यस्तता के कारण आज पारिवारिक जीवन को समय नहीं दे पाएंगे, इससे घर में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। अगर आपके मन की कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो पा रही थी तो वह आज पूरी हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की तैयारियों को लेकर घरवालों से चर्चा हो सकती है।
वृषभ राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपका ध्यान व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने पर रहेगा, जिसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। आज कोई कानूनी विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो आज उसमें आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी करने वाले आज ऑफिस के कार्यों में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। शाम के समय परिवार वालों के साथ किसी देव स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन बहुत रचनात्मक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इससे आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और इसमें कुछ पैसे भी बर्बाद हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। इसलिए आज वही कार्य करने के बारे में सोचें जो आपको अधिक प्रिय है। विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही रुकावट आज शिक्षकों के सहयोग से समाप्त होंगी। शाम का समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे।
कर्क राशि
आज बुधवार के दिन शुरू किए गए काम में सफलता मिलेगी और आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार के क्षेत्र में आज जो भी काम मेहनत और लगन से करेंगे, उससे भरपूर फायदा मिलेगा। आज आपको घर के लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए भाई से मदद मिल सकती है। आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
सिंह राशि
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई के लिए कुछ समय निकालना होगा। यदि वह ऐसा करते हैं तभी उन्हें परीक्षा में सफलता मिल सकेगी। परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करेंगे और धन कमाने के नए-नए मार्ग मिलेंगे। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी की सलाह से अच्छा फायदा होगा। नौकरी करने वाले आज क्रोध पर कंट्रोल रखें, अन्यथा अधिकारी आपके बनते काम बिगाड़ सकते हैं। शाम के समय घर के महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेंगे, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे।
कन्या राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और बच्चों के भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आज कामकाज से संबंधित कोई डील फाइनल कर लेंगे, तो इससे भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो वह आज मिल सकता है। आस-पड़ोस में कुछ विवाद होता है तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो कानूनी परेशानी हो सकती है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के बीच किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है।
तुला राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खुद का बिजनस करने वालों को आज अच्छा फायदा होगा और बिजनस विस्तार की प्लानिंग भी करेंगे। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज वह किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझता नजर आ रहा है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मन की कई इच्छाएं आज पूरी होंगी। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और परिजनों के साथ दिन का आनंद उठाएंगे। छात्रों को आज शिक्षकों की ओर से मार्गदर्शक मिलेगा, जिससे पढ़ाई-लिखाई में होने वाली उलझन से मुक्ति मिलेगी। आज आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ नवीनता लाने का प्रयास करना चाहिए ताकि सफलता मिल सकेगी। किसी भी तरह की व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित होगी। शाम को माता-पिता के साथ जरूरी चर्चा करेंगे और किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कई कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह से काम करेंगे तो कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर आपके चेहरे पर खुशी लाएगी। परिजनों विशेषकर भाइयों का सहयोग मिलेगा। आपके किसी करीबी को आर्थिक मदद की जरूरत होगी, जिसके लिए आप आगे आएंगे। बिजनस में जोखिम उठाने से सफलता मिलेगी। अगर नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि
आज संतान के संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेना होगा, इसमें आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज आपको फायदा मिल सकता है। आज काम का दबाव रहेगा, जिससे थोड़े परेशान हो सकते हैं। अपना काम ईमानदारी से करें और सही नियमों का पालन करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज निजी जीवन अच्छा रहेगा और लव लाइफ में अच्छे पलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। शाम के समय भाइयों या प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे।
कुंभ राशि
आज सामाजिक क्षेत्रों में प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगी। पिताजी के साथ आपका कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह आज सुलझ जाएगा। बिजनस में कोई डील फाइनल करना चाहते हैं तो जल्दबाजी ना करें, नहीं तो गलती हो सकती है। व्यापार में आज कोई नया निवेश करते हैं तो आपके लिए लाभ की स्थिति बढ़ेगी। खानपान को लेकर आज सावधान रहना होगा, नहीं तो शाम के समय पेट दर्द आदि की समस्या परेशान कर सकती है।
मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर नया बिजनस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल रहेगा, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। घर में परिवार के सदस्यों के बीच कोई मनमुटाव चल रहा है तो आपको धैर्यपूर्वक समझाने का प्रयास करना होगा। रोजमर्रा के कार्यों के अलावा आज कुछ नए कामों में भी हाथ आजमाएंगे, इससे जरूर फायदा होगा। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, जिससे आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।