छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी सेंट्रल जेल से फरार, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर / राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल से गुरुवार दोपहर एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, करीब 12 बजे जेल प्रशासन ने 5 कैदियों को महिला जेल के पास बने अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग का काम करने के लिए भेजा था। इस दौरान काम के बीच एक कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू मौका देखकर वहां से भाग निकला।

बताया जा रहा है कि फरार कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू, लंबे समय से जेल में बंद था और उसे उम्रकैद की सजा मिली हुई थी। जैसे ही उसकी फरारी की खबर जेल प्रशासन को मिली, तुरंत ही अफरा-तफरी मच गई।

जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित की है। वहीं पुलिस ने अलर्ट जारी कर शहर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है। सभी थानों को फरार कैदी की जानकारी भेज दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।

जेल प्रशासन ने मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। वहीं, इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button