छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : पत्नी ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

Wife Cuts Husband Private Part

रायगढ / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने शराब के नशे में धुत अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दातों काट डाला। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र में ननंद से विवाद के बाद एक महिला अपने पति से विवाद करने लगी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। फिर महिला ने अपने दांतों से पति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इसके बाद पीड़ित को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए। इधर पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बनेकेला गांव का रहने वाला पीड़ित राजमिस्त्रि का काम करता है। वह अपने पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी घरेलू विवाद को लेकर अपनी ननंद के साथ विवाद कर रही थी, फिर वह उसके साथ मारपीट करने लगी। इसके बाद शराब के नशे में पीड़ित वहां पहुंचा और मामला शांत कराने की कोशिश की।

वह अपनी पत्नी को शांत कराकर कमरे में ले आया, जहां उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते उसके साथ मारपीट करने लगी। इसके बाद उसने गुस्से में अपने दांतों से पति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। दर्द से कहराते हुए पीड़ित कमरे से बाहर आया, जिसके बाद उसे लैलूंगा अस्पताल नें भर्ती कराया गया। इस दौरान डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए और उसे छुट्टी दे दी। इसके बाद पीड़ित पति थाने पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button