Bollywood: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘धुरंधर’ का तूफान, 2025 की पहली रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म

धुरंधर ने रचा नया इतिहास
मुंबई / रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज़ के चार हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। चौथे हफ्ते में भी फिल्म ने ऐसा धमाका किया है कि नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
फिल्म ‘धुरंधर’ का नया रिकॉर्ड
दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज़ हुए पूरे चार हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसकी कमाई शानदार बनी हुई है।
चौथे हफ्ते के शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
इसके साथ ही फिल्म ने सिर्फ भारत में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, और इसी के साथ यह साल 2025 में ऐसा करने वाली पहली फिल्म बन गई है।
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड बना रहा, तो ‘धुरंधर’ आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म की कमाई आखिरकार कहां जाकर रुकेगी।
दर्शकों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी।
फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के दमदार किरदारों को दर्शकों ने खास तौर पर पसंद किया है। साथ ही फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं।
5 दिसंबर 2025 को हुई थी रिलीज
रणवीर सिंह की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और तब से लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है। चार हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है।





