
रायपुर / खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में आज पुरुष हॉकी में तीसरे स्थान के लिए रोमांचक मुकाबला हुआ। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 14-6 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोबल भी बढ़ाया। खेल प्रेमियों ने स्टेडियम में बढ़-चढ़कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
छत्तीसगढ़ की टीम के कोच ने इस सफलता को टीम के कठिन परिश्रम और रणनीति का परिणाम बताया। अगले साल होने वाले राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में टीम से और भी बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।





