छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: जांजगीर-चांपा में 141 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद

जांजगीर-चांपा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले में आज 141 पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखी एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। विवाह उपरांत आयोजित बारात एवं आशीर्वाद समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं दीं।

IMG 20260210 WA0390 Console Crptech

जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कन्या दान की वस्तु नहीं है, बल्कि समाज की सम्मानित इकाई है।

FB IMG 1770732204057 Console Crptech

कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई गई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, राजकुमार साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष शांता मनमोहन कश्यप, नंदिनी राजवाड़े, अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पांडेय, रजनी सत्तु साहू सहित जनप्रतिनिधि, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button