जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS

जांजगीर-चांपा / महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए अकलतरा पुलिस ने डरा धमका कर चाकू से जानलेवा हमला कर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़िता दिनांक 26.12.2023 को रात में घर पर अकेली थी तभी नान ठाकुर डहरिया महिला को अकेली पाकर जान से मार देने की धमकी देने लगा। पीड़िता महिला द्वारा शोर मचाई तो चाकू से प्राण घातक हमला कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 655/2023 धारा 376, 506, 307 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

विवेचना के दौरान अकलतरा पुलिस ने नान ठाकुर डहरिया 65 वर्ष को ग्राम अमरताल थाना अकलतरा से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया। आरोपी ने घटना घटित करना अपना जुर्म स्वीकार किया साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तुलसिंह पटटावी, उनि बी.एन. कोसरिया आर. शेषनारायण साहू , बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button