CRIME NEWS : घर मे घुसकर हत्या के आरोपी की गोली मारकर हत्या
![20240406 155133 Console Crptech](https://rbnews24.com/wp-content/uploads/2024/04/20240406_155133.jpg)
Murder
भागलपुर / बिहार से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पवन यादव यादव के रूप में हुई है। मृतक पवन यादव अमरेंद्र सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी था। वह पांच महीना पहले जेल से छूटकर बाहर आया था।
जानकारी के मुताबिक, मृतक पवन यादव वर्ष 2022 में बबरगंज क्षेत्र में हुए जमीन कारोबारी अमरेन्द्र सिंह हत्या कांड का मुख्य आरोपी था। वह जमीन की खरीदी बिक्री (property Dellar) का काम करता था। और हाल में ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। शुक्रवार की शाम को बाजार से लौटकर घर आया तभी पहले से घात लगाए कुछ अपराधियों ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी और वहां से भाग गए।
घटना में पवन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मृतक के लिखित आवेदन पर पुलिस ने नामदज प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। और परिजन मानस सिंह, रंजन यादव, सुनील यादव सहित कई लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस जांच कर आरोपियों के ऊपर कार्यवाही करेगी आपको बता दे मानस सिंह अमरेन्द्र सिंह का पुत्र है।