Crime

CRIME NEWS : सास पर दामाद की नीयत हुई खराब, घर मे अकेली पाकर किया दुष्कर्म

Crime

हरियाणा के कैथल में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। शहर की एक कॉलोनी में दामाद पर अपनी ही सास से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। आरोपी दामाद फरार है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव म्यौली की रहने वाली महिला ने थाना शहर कैथल में शिकायत देकर बताया कि उसकी अनिल कुमार के साथ लव मैरिज हुई थी। वह कैथल के अर्जुन नगर में मकान लेकर उसके साथ रह रही थी। 25 मार्च को उसकी 45 वर्षीय मां उससे मिलने के लिए कैथल अर्जुन नगर में उसके घर आई हुई थी। शाम को वह किसी घरेलू काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थी उस समय उसकी मां घर पर अकेली थी।

इस दौरान उसका पति अनिल घर आया और उसकी मां को देखकर उसकी नियत खराब हो गई। उसने उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया जब वह वापस घर लौटी तो उसकी मां ने उसे सारी वारदात के बारे में बताया होली का दिन होने के कारण उस दिन वह पुलिस में शिकायत नहीं कर सकी जांच अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पीड़ित महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button