मध्यप्रदेश

चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

दर्दनाक घटना

सागर / मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के टोल नाके के पास आज सुबह एक कार में अचानक आग लग गई, जिसमें कार में सवार डॉ. नीलेश कुर्मी की पत्नी सीमा कुर्मी जलकर मौत हो गई। हादसे में डॉक्टर नीलेश सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

हादसे की जानकारी

गढ़ाकोटा निवासी डॉ. नीलेश कुर्मी अपनी पत्नी सीमा कुर्मी के साथ सागर आ रहे थे। रास्ते में चनाटोरिया के पास उनकी कार में अचानक आग भड़क गई। डॉ. नीलेश के मुताबिक, उन्होंने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन सीमा बाहर नहीं निकल सकीं और उनका जलकर निधन हो गया।

परिजनों का संदेह

मृतक सीमा के भाई लोकेश पटेल ने घटना पर गहरा संदेह जताया। उन्होंने कहा कि अगर यह वास्तव में एक्सीडेंट होता, तो घटनास्थल पर इसके निशान जरूर मिलते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहन और जीजा के बीच अक्सर विवाद होता था। लोकेश ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।

लोकेश के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4 बजे उन्हें डॉ. नीलेश का फोन आया और बताया गया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है और उन्हें सागर के राय अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके बाद सूचना मिली कि सानौधा के पास कार का एक्सीडेंट हुआ और कार में आग लग गई।

पुलिस जांच

सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि कार में आग लगी थी, जिसमें महिला की जलने से मौत हुई। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया है और मामले की हर बिंदु पर जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button