छत्तीसगढ़

DPS स्कूल जांजगीर के विद्यार्थियों का पुलिस कार्यालय शैक्षणिक भ्रमण, ASP उमेश कश्यप ने दिया IAS–IPS तैयारी का मार्गदर्शन

जांजगीर-चांपा। आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को डीपीएस स्कूल जांजगीर के छात्र–छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत पुलिस कार्यालय जांजगीर का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अनुशासन, प्रशासनिक ढांचे और कानून व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई।

भ्रमण के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
ASP उमेश कुमार कश्यप ने विद्यार्थियों को बताया कि IAS एवं IPS जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं की तैयारी किस प्रकार की जाए, साथ ही उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, निरंतर अभ्यास, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि “सफलता के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य बेहद जरूरी हैं।”
इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल, रोचक और प्रेरणादायक उत्तर दिया।

इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में प्रशासनिक एवं सिविल सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ी है और उन्हें अपने भविष्य को लेकर नई दिशा एवं प्रेरणा मिली। स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button