
कोरबा। श्री कपिलेश्वर नाथ महादेव की असीम कृपा से पं. रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में जन-कल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 02 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा।
इस पावन अवसर पर शिव महापुराण कथा का वाचन पं. हनुमान दास जी महाराज संत (अयोध्या) द्वारा किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत 02 फरवरी 2026, प्रातः 11 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी। यह यात्रा श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर साडा शिव मंदिर से जल लेकर पुनः कथा स्थल तक पहुँचेगी।
03 फरवरी से प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वेदी मंडप पूजन, यज्ञाहुति, शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 10 फरवरी 2026 को पूर्णाहुति एवं सहस्रधारा के साथ होगा। इसी दिन दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति की संरक्षिकासुधा झा ने कोरबा जिले के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।





