भक्ति

HANUMAN JAYANTI : हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

देशभर के साथ साथ छत्तीसगढ़ में भी मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही आज सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भगवान हनुमान की अलग–अलग विधि विधान और परंपराओं के अनुसार पूजा अर्चना की जा रही है। आज कई जगहों पर हनुमान जी को चोला चढ़ाया जा रहा है। कई मंदिरों में भव्य स्तर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है। इस मौके पर विभिन्न जगहों पर जुलूस निकालने की भी व्यवस्था की गई है।

Hanuman jayanti

जांजगीर-चांपा / देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी आज हनुमान जयंती पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। तड़के सुबह से ही मंदिरों में लंबी-लंबी लाइन लग चुकी थी। भगवान हनुमान के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से मंदिर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी चल रहा है।

images 2024 04 23T145954.725 Console Crptech

रामनवमी के बाद हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस बार हनुमान जयंती आज यानी 23 अप्रैल को मनाई जा रही है। इस अवसर पर हनुमान जी की पूजा और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से इंसान को जीवन में व्याप्त सभी तरह के दुख और संकट से छुटकारा मिलता है।

वही जांजगीर शहर के प्रमुख आस्था का केंद्र नहरिया बाबा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। लंबी-लंबी लाइन मंदिर के बाहर तक लगी हुई है। यहां हनुमान जन्मोत्सव प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। दूर-दूर से भक्त नहरिया बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां स्थापित शनिदेव की भी लोगों ने आराधना करते है।

माना जाता है कि भगवान हनुमान कलयुग के देवता हैं। भगवान हनुमान आज भी इस पृथ्वी पर सशरीर विचरण करते हैं। आज का दिन बेहद विशेष दिन है। इस दिन बजरंगबली के दर्शन करना और उनकी पूजा अर्चना करना बेहद फलदायी होता है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें