देश

Hidden Camera in Girl’s Hostel : गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में मिला खुफिया कैमरा, कई फोटो-वीडियो लीक, छात्राओं ने किया प्रदर्शन

देश में महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कोलकाता कांड को लेकर अभी लोगों का आक्रोश थमा भी नहीं है कि अब आंध्र प्रदेश के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वाशरूम में खुफिया कैमरा लगा होने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के एक छात्र को हिरासत में लिया है।

VB5SEQr8sNK0S8HafHdJ3E6qO3CYA6iFRmRD6r7a Console Crptech

दरअसल पूरा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित गुडलवालेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का है। हॉस्टल के वॉशरूम में हिडेन कैमरे पर एक छात्रा की नजर पड़ी। इस बात की जानकारी होते ही यहां हड़कंप मच गया। उसने तुरंत हॉस्टल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। छात्राओं का आरोप है कि इस कैमरे के कुछ वीडियो पुरुष छात्रावास में भी शेयर किए गए हैं। मामले से नाराज छात्राओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कॉलेज परिसर में इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन किया।

इंजीनियरिंग कॉलेज में विरोध-प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने ‘वी वान्ट जस्टिस’ के नारे लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने प्राइवेसी ब्रीच करने और वीडियो फुटेज शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जायजा लिया। पुलिस ने मामले में इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि गर्ल्स हॉस्टल में हिडेन कैमरा रखने के मामले में क्या कोई छात्रा भी शामिल थी या नहीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित 300 से अधिक वीडियो लीक हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें