Crime

देह व्यापार से मना करने पर हैवान बना पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में घोंप दिया चाकू

Jamshedpur Crime : झारखंड के जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में एक पत्नी को देह व्यापार से मना करना इतना भारी पड़ा कि पति हैवान बन गया. पति ने उसे बंधक बनाकर उसके प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को गोलमुरी थाना पहुंचकर पति और ससुरालवालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शादी के बाद खुला पति का असली चेहरा

पीड़िता ने बताया कि उसने तीन साल पहले आकाशकांत लाल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद ही उसे पता चला कि उसका पति और ससुरालवाले देह व्यापार के धंधे में लिप्त हैं। पति ने कई बार उसे जबरन इस धंधे में धकेलने का प्रयास किया, लेकिन उसने हर बार इसका विरोध किया। हाल ही में पति ने उसे चाईबासा ले जाकर देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया। जब उसने इनकार किया तो आरोपी बुरी तरह भड़क गया और घर में बंद कर प्रताड़ित करने लगा।

महिला के अनुसार, आरोपी ने चाकू से उसके चेहरे, प्राइवेट पार्ट और शरीर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह मौका पाकर वह वहां से भाग निकली और सोनारी स्थित मायके पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।पीड़िता ने बताया कि उसका पति पहले भी देह व्यापार से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद उसने सुधरने के बजाय दोबारा वही कुकृत्य शुरू कर दिया।

पुलिस ने शुरू की तलाश

गंभीर मामले की शिकायत मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस ने आरोपी पति आकाशकांत लाल और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button