राशिफल

RASHIFAL 24 NOVEMBER 2024 : आज का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

आज 24 नवंबर 2024 रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क्या है खास हमारी राशि में।

मेष राशि
आज का दिन सुखद और मनोरंजक बीतेगा। आज भाई-बहन से स्नेह और सहयोग मिलेगा। शाम के समय आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है इसलिए जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आज आपके घर में किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे माहौल सकारात्मक बनेगा। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ रंगीन शाम का आनंद लेगे। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।

वृषभ राशि
आज घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। यदि आज आपका कोई सहकर्मी आपको बिजनेस में सलाह देता है तो उसे स्वीकार कर लें, इससे लाभ मिल सकता है। आज काम के सिलसिले में कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। ससुराल से भी आज लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। बुधादित्य योग के शुभ प्रभाव से आज परिवार में पिता और वरिष्ठजनों से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति का भी आज आपको सुख मिलने वाला है। आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग भी आज बनता दिख रहा है। आज आपको जोखिम से बचना चाहिए और वाहन का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। बिजनेस में धन लाभ के योग बने हुए हैं। तीर्थयात्रा अथवा देवदर्शन का संयोग बन सकता है।

कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि के प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला है। आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे आपकी पहचान का दायरा बढेगा। आज किसी मित्र की मदद से फायदा हो सकता है। राशि से दूसरे भाव में चल रहे चंद्रमा और राशि में विराजमान मंगल के प्रभाव से आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आज भावुकता में कोई भी काम करने से बचें।

सिंह राशि
आज प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। राशि से चौथे भाव में सूर्य और बुध की युति होने से पारिवारिक मान सम्मान में आज वृद्धि भी होगी। आज पिता और वरिष्ठजनों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सुधार होगा और कमाई के नए अवसर मिलेंगे। आज खान-पान को लेकर सजग रहना होगा, क्योंकि उदर रोग से संबंधित समस्या होने की आशंका है। बच्चों के साथ आज मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। किसी पूर्व परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि
आज कन्या राशि के जातकों को उतावलेपन में आकर कुछ भी करने से बचना चाहिए। आज भावुकता पर भी नियंत्रण रखना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा क्योंकि आज आपका खर्च बढ़ा रहेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा के होने से आपको हर फैसला सोच समझकर लेना होगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें। वैसे आज सूर्य और बुध की युति होने से अचानक आपको धन लाभ हो सकता है।

तुला राशि
आज तुला राशि वाले मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आज कुछ रोचक और रोमांचक कार्य करने का मौका मिलेगा जिसे आप दिल से करना चाहते हें। आज मित्रों और पड़ोसियों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे आपकी तारीफ होगी और आपकी पहचान का दायरा बढेगा। बिजनेस में आज का दिन कमाई दिलाने वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप कारोबार में जो भी निर्णय लेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। राशि में विराजमान सूर्य और बुध के प्रभाव से आपको आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अपने प्रभाव प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज किस कारण से यात्रा पर भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज अनुकूल रहेगा। किसी घरेलू अटके काम को आज पूरा कर पाएंगे। किसी उपकरण में खराबी आने से धन खर्च हो सकता है।

धनु राशि
धनु राशि में शुक्र की स्थिति से आज का दिन धनु राशि के लिए भौतिक सुख साधनों को प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप अपने लिए वस्त्र और शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक संपर्कों से आज लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी स्नेह बना रहेगा। भाई की मदद से आज आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज किसी मित्र से भी अपेक्षा से बढ़कर सहयोग मिल सकता है। रुचिकर भोजन मिलने से खुशी होगी।

मकर राशि
आज घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन पाएंगे। शाम के समय अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में कमाई अच्छी होने से आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर और मजबूत होगी। संतान को अच्छा काम करता देख आपका मन प्रसन्न होगा। कोई उलझा काम आज सुलझ सकता है। आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। आज आपको वाहन का प्रयोग भी सावधानी से करने की जरूरत है।

कुंभ राशि
आज कुंभ राशि वालों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। आप आज किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन कागजात के मामले में ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। शादी की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है।

मीन राशि
आज सितारे बताते हैं मीन राशि में बैठे राहु आपको मानसिक रूप से उलझा सकते हैं इसलिए निर्णय लेते समय हर पक्ष पर गंभीरता से विचार कर लें। वैसे आज माता-पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी, जिससे आपको फायदा होगा। पारिवारिक व्यवसाय में आपको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें किसी बात को लेकर आपस में मतभेद होने की आशंका है। संतान की सफलता और व्यवहार से खुशी मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें