JANJGIR CHAMPA: उड़ीसा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे 2 तस्कर गिरफ्तार
थाना अकलतरा की सक्रिय कार्रवाई में रेलवे स्टेशन पर मुखबीर की सूचना पर दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया

जांजगीर-चांपा / थाना अकलतरा पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। 08 मार्च 2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से घेरा बंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
आरोपियों की पहचान
- तरूण सेन, पिता अशोक सेन, उम्र 24 वर्ष, ग्राम गरियाबंद रावणभाठा, थाना गरियाबंद
- प्रतीक मिश्रा, पिता सोमनाथ मिश्रा, उम्र 21 वर्ष, बिरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के बेलपहाड़ से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ में लाने वाले थे। तलाशी लेने पर उनके पास से 4 पैकेट में कुल 4 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए है।
उपरोक्त मामले में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी और स्टाफ:
निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बी एल कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय, राजारात्रे, राज पांडे और रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ प्रधान आरक्षक आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार एवं रणवीर





