छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: पंचायत बैठक में सरपंच को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

पूर्व में हत्या और धोखाधड़ी के अपराध में शामिल आरोपी पर थाना अजाक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा / जिले के ग्राम पंचायत लछनपुर में हुई पंचायत बैठक में विवादित घटना सामने आई। आरोपी रामगोपाल साहू (38 वर्ष, निवासी लछनपुर, थाना जांजगीर) ने बैठक के दौरान सरपंच और अन्य ग्रामवासियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटना दिनांक 24.02.2026 को दोपहर लगभग 2 बजे हुई। बैठक में गांव के विकास कार्यों पर चर्चा चल रही थी, तभी आरोपी रामगोपाल साहू ने अनावश्यक विवाद खड़ा किया और धमकी देते हुए कहा कि वह पंचायत के नाम से अवैध वसूली करेगा। जब प्रार्थी ने इसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने जान से मारने तक की धमकी दे दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में थाना अजाक पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या, बलवा और धोखाधड़ी के आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर धारा 296, 351(3), bns एवं 3(2)54 3(1), एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही की।

Related Articles

Back to top button