जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : चरित्र शंका में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Crime

जांजगीर-चांपा / जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां लखाली गांव में पति ने अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका के चलते गला दबाकर हत्या कर दी है। महिला बिंदिया साहू 30 साल का शव जमीन पर पड़ा मिला है। पुलिस ने आरोपी पति संतोष साहू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।

3598632 untitled 42 copy Console Crptech

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीबन आठ बजे दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पहले हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे महिला के नाक से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति रात से ही फरार था। गुरुवार की सुबह घर का दरवाजा खुला होने के कारण पड़ोसी ने बिंदिया साहू का शव जमीन पर पड़े देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने सारागांव थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। हत्या की जानकारी  मिलते ही पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी पति संतोष साहू गांव में ही घूम रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें