छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : तबियत ठीक करने के बहाने घर बुलाकर महिला से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / तबियत ठीक करने के बहाने घर बुलाकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना अकलतरा  पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की अक्सर तबियत खराब होती थी। आरोपी अशोक श्रीवास से मुलाकात होने पर तबियत ठीक हो जाएगा बोलकर कर पीड़िता को अपने घर ले जाकर जबरदस्ती अनाचार किया। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 318/25 धारा 376, 506,323 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चांपा विजय पाण्डेय एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व अनु. अधिकारी पुलिस प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी उसी दौरान आरोपी भागने की फिराक मे था जिसे अकलतरा स्टेशन से घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

अशोक श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड 06 बुढगहन थाना बलौदा हा.मु.खिसोरा थाना अकलतरा

Related Articles

Back to top button