छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: पत्नी का फर्जी दस्तावेज बनवाने वाला पति गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा, 19 मार्च 2026: थाना बिर्रा पुलिस ने अशोक पटेल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने अपनी मृत पत्नी के दस्तावेजों में फर्जी तिथी दर्ज कर मृत्यु प्रमाण पत्र और छत्तीसगढ़ भवन एवं निर्माण कर्मकार कार्यालय मंडल का हितग्राही परिचय पत्र बनवाया।
पुलिस के अनुसार, अशोक पटेल ने यह फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रुपये का लाभ लेने की कोशिश की।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना बिर्रा पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है ऐसे मामलों में आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज का प्रयोग न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी।





