छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्त और साइबर क्राइम पर सख्त निर्देश

जांजगीर-चांपा / रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर ने आज जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों की अहम समीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में आहूत की। बैठक में विजय कुमार पाण्डेय (पुलिस अधीक्षक) सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी, डीएसपी एवं थाना/चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

IMG 20260214 WA0366 Console Crptech

बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति का व्यापक मूल्यांकन किया गया। हाल के महीनों में दर्ज अपराधों, गंभीर एवं संवेदनशील मामलों, लंबित प्रकरणों की विवेचना की प्रगति तथा चालानी कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई।

चोरी, लूट, साइबर क्राइम और नशे के कारोबार पर विशेष फोकस

आईजी ने चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध और अवैध शराब/नशे के कारोबार से जुड़े मामलों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।

फरार और स्थायी वारंटियों की प्राथमिकता के आधार पर तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही पुराने लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण कर आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

रात्रि गश्त बढ़ाने और बीट सिस्टम मजबूत करने के निर्देश

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने और शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क निगरानी रखने की भी बात कही गई।

अनुशासन और पारदर्शिता के साथ परिणामोन्मुखी कार्रवाई

बैठक के अंत में आईजी रामगोपाल गर्ग ने सभी अधिकारियों को अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक में एसडीओपी चांपा यदुमनी सिदार, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम एवं अन्य थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button