
अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में आयोजित होने वाले गेंदा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जांजगीर-चांपा जिले के सबरिया समाज की टीम आज रवाना हुई। कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के डॉक्टर महंत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने सभी प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक रवाना किया।
KVK से जुड़े अन्य किसान समूह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर बताया गया कि अगले वर्ष से जांजगीर-चांपा जिले में भी गेंदा की खेती प्रारंभ की जाएगी और गेंदा महोत्सव का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।
सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री ड्यूटी हेतु रायगढ़ में हैं, ड्यूटी समाप्ति के उपरांत गेंदा महोत्सव में सबरिया समाज के लोगों के साथ सम्मिलित होंगी।
आज आयोजित यह कार्यक्रम रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कोड़केल में होगा, जहाँ सबरिया समाज के सदस्यों को गेंदा खेती से संबंधित तकनीकी एवं आर्थिक लाभ की जानकारी दी जाएगी।





