छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA : नवपदस्थ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पदभार ग्रहण कर कलेक्टोरेट कार्यालय का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा / जांजगीर-चांपा जिले के 22 वें कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की।

IMG 20250423 WA0303 Console Crptech

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तंबोली सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने नव पदस्थ कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अधिकारी जन्मेजय महोबे इससे पूर्व नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर पदस्थ थे।

IMG 20250423 WA0305 Console Crptech

नवपदस्थ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज पदभार ग्रहण के उपरांत कलेक्टोरेट कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट कार्यालय के एनआईसी, रिकार्ड रूम, खनिज शाखा, वित्त शाखा, शिकायत शाखा, सांख्यिकी विभाग, अधीक्षक कक्ष, सभाकक्ष, वीडियो कॉफ्रेसिंग कक्ष, स्वान कक्ष, संवाद 24×7 कक्ष सहित अन्य शाखाओ का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने कहा।

Related Articles

Back to top button