जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA NEWS : दल्हा पहाड़ के जंगल में जुआ खेलते 07 जुआरी गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी 35,600/रू, 06 नग मोबाइल कीमती 52,000/रु एवं 06 मोटर साइकिल कीमती 1,50,000/रु जुमला कीमती 2,37,600/₹ बरामद किया है।

DSP अनिल कुर्रे ने बताया कि थाना अकलतरा/सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर 01. विष्णु प्रसाद लोधी (52) मोपका थाना सरकंडा, 02 कृष्णा यादव (35) निवासी खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर 03. विजय ध्रुव (28) निवासी खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर, 04. अरुण कुमार कश्यप (38) निवासी पोडीदल्हा थाना अकलतरा, 05 दिलीप चन्द्राकर (40) निवासी जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर, 06. अरविन्द्र यादव (33) निवासी कापन मुडपार चौकी नैला 07. अजय राठौर (40) निवासी गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को जुआ खेलते पाया गया। जिनके कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी 35,600/रू, 06 नग मोबाइल कीमती 52,000/रु, 06 नग मोटर साइकिल कीमती 1,50,000/रु बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 272 /2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें