छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

जुआरियों पर पुलिस की रेड

जांजगीर-चाम्पा / जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 08 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना अकलतरा पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त छापेमार कार्रवाई में की गई।

पुलिस अधीक्षकविजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान मौके से जुआ खेल रहे 08 जुआरियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 11,850 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

  1. सूरज मिरी, पिता विनोद मिरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 15, कोटगढ़
  2. उमेश केवट, पिता शिवचंद केवट, उम्र 34 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती-2, अकलतरा
  3. महेंद्र सिंह मिरी, पिता विनोद कुमार मिरी, उम्र 24 वर्ष
  4. सूरज यादव, पिता राम कुमार यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी बरगंवा
  5. शिवा धीवर, पिता लखेश्वर धीवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरगंवा
  6. रामगोपाल डहरिया, पिता दिलहरण डहरिया, उम्र 43 वर्ष, निवासी बूचिहरदी, थाना बलौदा
  7. राजेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू, पिता तीज राम साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी पोड़ीभाठा, अकलतरा
  8. ओम प्रकाश यादव, पिता संतोष यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी पोड़ीभाठा, अकलतरा

पुलिस का संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button