छत्तीसगढ़
JANJGIR CHAMPA NEWS : नदी किनारे जुआ खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹31,170 नगद व 4 मोटरसाइकिल जब्त

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग न्यूज
जांजगीर-चांपा / पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम बुटराभंवर के नदी किनारे जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है।
पकड़े गए जुआरी एवं बरामद सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹31,170 नकद राशि और ताश पत्तियों का सेट जप्त किया है। इसके साथ ही 4 मोटरसाइकिलें भी मौके से बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- सौरभ लाल (40 वर्ष) निवासी मगरपारा, बिलासपुर
- शिव पटेल (36 वर्ष) निवासी मगरपारा, बिलासपुर
- सूरज यादव (21 वर्ष) निवासी मल्हार, बिलासपुर
- अंकित कुमार टंडन (21 वर्ष) निवासी भगवानपाली, मस्तूरी, बिलासपुर
- करण सिंह लहरी (24 वर्ष) निवासी बिनोरी, मल्हार, बिलासपुर
- रमेश आजाद (45 वर्ष) निवासी अर्जुनी, थाना अकलतरा
- प्रमोद साहू (32 वर्ष) निवासी तिफरा, सिरगिट्टी, बिलासपुर
- दिव्यकांत साहू (29 वर्ष) निवासी तिफरा, बिलासपुर
एसपी विजय कुमार पाण्डेय का निर्देश
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने कहा है कि
“जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।”





