जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA NEWS : बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

JANJGIR CHAMPA

जांजगीर-चांपा / बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थीया शांति बाई यादव उम्र 30 वर्ष निवाशी बगडबरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 02 वर्ष पूर्व कांशीदास महंत द्वारा लोन दिलाने के नाम से अपने को स्टेट बैंक व मंत्रालय रायपुर में जान पहचान व पहुंच है। कई लोगो को बैंक से लोन दिलवा चुका हूं। कहने लगा और तीन लाख रूपये लोन लेने से डेेेढ़ लाख रूपये शासन द्वारा छुट है। कहने पर प्रार्थीया व अन्य लोगो से लोन दिलाने के एवज में 25000- 25000 रूपये कुल 1,00,000 रूपये लिया है। आरोपी काशीदास महंत पैसा लेने के बाद भी लोन नही दिलाया और पैसे मांगने पर पैसा वापस नही कर रहा है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 363/23 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थीया एवं उसके रिस्तेदारों का कथन लिया गया प्रकरण के आरोपी काशीदास महंत उम्र 40 साल निवासी डोंगीपेंड्री बलौदा को बेलगहना थाना क्षेत्र से पकड़कर हिरासत में लिया गया। घटना के संबंध में पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि केशव प्रसाद साहू, आरक्षक हेमंत साहू, संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button